Get App

SC एग्रोटेक में स्टॉक स्प्लिट, बोनस और डिविडेंड की तैयारी, 13 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग में होगा फैसला

SC एग्रोटेक में 13 नवंबर को स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और डिविडेंड पर फैसला हो सकता है। कंपनी ने AgriBridge ऐप लॉन्च किया है। सितंबर तिमाही का रिजल्ट भी मजबूत रहा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 5:01 PM
SC एग्रोटेक में स्टॉक स्प्लिट, बोनस और डिविडेंड की तैयारी, 13 नवंबर को बोर्ड की मीटिंग में होगा फैसला
SC एग्रोटेक ने अपने कारोबार के विस्तार के तहत डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म ‘AgriBridge’ लॉन्च किया है।

SC एग्रोटेक लिमिटेड अपने शेयरधारकों के लिए तीन बड़े कॉर्पोरेट प्रस्तावों पर विचार करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 13 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसमें 10:1 तक के स्टॉक स्प्लिट, 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर और डिविडेंड के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो 10:1 के स्टॉक स्प्लिट के बाद एक शेयर के बदले 10 शेयर हो सकते हैं। इसके बाद 4:5 के बोनस अनुपात में हर 5 शेयर पर 4 अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।

कृषि कारोबार को डिजिटल बनाने की पहल

SC एग्रोटेक ने अपने कारोबार के विस्तार के तहत डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म ‘AgriBridge’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 4 नवंबर से agribridge.app पर उपलब्ध हो गया है। AgriBridge का मकसद किसानों, कंपनियों और संस्थागत खरीदारों को एक मंच पर लाना है। इसके जरिए उपज की लिस्टिंग, खरीदारों की तलाश, कोटेशन और लेनदेन का प्रबंधन किया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें