Stocks to Buy: इन 5 शेयरों में 39% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी
Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउस ने पांच शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। Max Healthcare में करीब 39% और Delhivery में 37% तेजी की उम्मीद है। जानिए Muthoot Finance, Power Grid और Allied Digital Services के टारगेट प्राइस, ग्रोथ की वजहें और निवेश से जुड़े जोखिम।
ICICI Securities ने Max Healthcare पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है।
Stocks to Buy: शेयर बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस ने अपने टारगेट प्राइस जारी किए हैं। Delhivery, Muthoot Finance, Max Healthcare, Power Grid Corporation और Allied Digital Services जैसे शेयरों पर ब्रोकरेज का भरोसा कायम है।
इनमें करीब 20% से 39% तक तेजी की संभावना जताई गई है। हालांकि, हर कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों का पूरा हिसाब।
Delhivery
JP Morgan ने Delhivery पर ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹590 है। ₹430 के मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें करीब 37.21% तेजी की संभावना है। कंपनी का दूसरी तिमाही रेवेन्यू सालाना 20% बढ़कर ₹3,070 करोड़ रहा।
EBITDA 37% बढ़कर ₹205 करोड़ पहुंचा। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन भी 2.6% से बढ़कर 4% हो गया। बेहतर प्राइसिंग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से कंपनी को फायदा मिला। JP Morgan को आने वाली तिमाहियों में मार्जिन और सुधरने की उम्मीद है। हालांकि, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
शेयरों का टारगेट प्राइस और संभावित तेजी
कंपनी
मौजूदा भाव
टारगेट प्राइस
संभावित तेजी
Delhivery
₹430
₹590
37.21%
Muthoot Finance
₹2,839
₹3,400
19.76%
Max Healthcare
₹932
₹1,300
39.48%
Power Grid Corporation
₹261
₹350
34.10%
Allied Digital Services
₹104
₹125
21.80%
Muthoot Finance
JP Morgan ने Muthoot Finance पर ‘Overweight’ रेटिंग कायम रखी है। टारगेट प्राइस ₹3,400 है। ₹2,839 के मौजूदा भाव पर इसमें करीब 19.76% उछाल आ सकता है। कंपनी का सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना 27% बढ़कर ₹2,977 करोड़ रहा।
गोल्ड लोन कारोबार में भी मजबूती दिखी। AuM सालाना 43% बढ़ा। कंपनी ने ग्रोथ गाइडेंस 15% से बढ़ाकर 25% कर दिया है। हालांकि, Stage 2 और Stage 3 लोन में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भी शेयर पर पड़ सकता है।
Max Healthcare
ICICI Securities ने Max Healthcare पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹1,300 है। ₹932 के मौजूदा भाव पर करीब 39.48% का रिटर्न मिल सकता है।
सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 19.6% बढ़कर ₹3,210 करोड़ रहा। EBITDA में करीब 18% की वृद्धि हुई। बेहतर मरीजों की संख्या, ऑक्यूपेंसी और पेयर मिक्स से मार्जिन को सपोर्ट मिला। कंपनी नए बेड जोड़कर अपनी क्षमता बढ़ा रही है। ब्रोकरेज को आने वाले समय में ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।
Power Grid Corporation
ICICI Securities ने सरकारी बिजली कंपनी Power Grid पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹350 है। इससमें मौजूदा स्तर से करीब 34.10% तेजी की संभावना है। कंपनी की ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है।
दूसरी तिमाही में वर्क-इन-हैंड करीब ₹1.95 लाख करोड़ रहा। नए प्रोजेक्ट्स की कमीशनिंग से आगे ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट ₹360 से घटाकर ₹350 किया है। प्रोजेक्ट्स में देरी और कमीशनिंग गाइडेंस में कटौती पर नजर रखना जरूरी है।
Allied Digital Services
Choice Institutional Equities ने Allied Digital Services पर ‘Buy’ रेटिंग कायम रखी है। ब्रोकरेज का टारगेट ₹125 है। इसमें 21.8% तेजी की संभावना जताई गई है।
कंपनी का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू सालाना 13.4% बढ़कर ₹265 करोड़ रहा। ग्रॉस प्रॉफिट 19.3% बढ़कर ₹45.54 करोड़ पहुंचा। हालांकि, मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई। ब्रोकरेज को कंपनी की ग्रोथ और नए कारोबार से आगे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सरकारी कारोबार में रिकवरी और प्रोजेक्ट्स के इंप्लीमेंटेशन पर नजर रखना होगा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।