Get App

Trading Plan : बाजार में आई तूफानी तेजी, अनुज सिंघल से जानें क्या फिर से तो फेल नहीं हो जाएगी ये रैली

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा अब हम निफ्टी और बैंक निफ्टी में 20 DEMA के ऊपर है और अब 20 DEMA ने गिरना बंद किया है। अगले 2-3 कारोबारी सत्र काफी अहम हैं। बस एक रिस्क है कि कहीं बड़ा FII सेलर वापस न आ जाए। अगर AI ट्रेड पलटा तो भारत में पैसा आएगा। जियो के IPO में भी बड़ी FII भागीदारी आएगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 3:07 PM
Trading Plan : बाजार में आई तूफानी तेजी, अनुज सिंघल से जानें क्या फिर से तो फेल नहीं हो जाएगी ये रैली
Trading plan, trading strategy, Nifty outlook, Bank Nifty outlook, Nifty trend, Bank Nifty trend, stock market outlook, share market news in Hindi,ट्रेडिंग प्लान, ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी, निफ्टी व्यू, बैंक निफ्टी व्यू, निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी ट्रेंड, स्टॉक मार्केट व्यू, शेयर मार्केट हिंदी न्यूज

Trading Plan : कच्चे तेल में नरमी और AI ट्रेड के रिवर्सल से बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। 400 अंको से ज्यादा की तेजी के साथ 28 सितंबर के बाद निफ्टी 23000 के पार निकल गया है। ICICI BANK रिलायंस, भारती और HDFC बैंक ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी 700 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड के नीचे आने से मार्केट के सेंटिमेंट सुधरे हैं। IT सेक्टर का जलवा कायम है। आज इसमें लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी है। TCS, टेक महिंद्रा और HCL TECH निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। उधर मिडकैप में कोफोर्ज, पर्सिस्टेंट ने कमान संभाली है। IT में रैली के बावजूद ओरेकल बेचने की बोल्ड कॉल सटीक पड़ी है। यह शेयर 2 परसेंट फिसला है।

देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म 21 अक्टूबर से खुलेगा। इसकी प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपए प्रति शेयर। Religare Broking, SMIFS, Tracom Stock Brokers की इस IPO में सब्सक्राइब की सलाह है। MOFSL भी पॉजिटिव है। रिलायंस का शेयर करीब 3 परसेंट भागा है। IT के बाद ऑटो और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी,दोनों इंडेक्स सवा से दो परसेंट तक चढ़े हैं। साथ ही रियल्टी, NBFCs में भी रफ्तार है। लेकिन PSU बैंकों में बिकवाली हावी है। यह इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे है।

नेस्ले ने अनुमान से थोड़े फीके नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 35% बढ़कर 1027 करोड़ पर रहा है। रेवेन्यू में 20% की बढ़त हुई है। महंगाई को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री से सेंटिमेंट बिगड़े हैं। इंट्राडे में शेयर 6% से ज्यादा फिसला है। इधर पॉलिकैब्स के नतीजे अच्छे रहे हैं। मुनाफा 43% तो आय में 50 परसेंट से ज्यादा का उछाल दिखा है। कल नतीजों के बाद केनरा बैंक में तगड़ी गिरावट आई है। ये करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। वहीं Q2 नतीजों के बाद बजाज कंज्यूमर में भी 5 परसेंट की कमजोरी है। उधर अच्छे रिजल्ट के बाद लीला होटल्स 3 परसेंट उछला है।

कल वायदा में शामिल 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। DLF का मुनाफा 20 परसेंट घट सकता है । हालांकि इसकी रेवेन्यू में 29 परसेंट बढ़त का अनुमान है। OBEROI REALTY से भी फीके नतीजों का अनुमान है। FEDERAL BANK, PNB, UJJIVAN SFB, CROMPTON और LTM के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें