West Asia Conflict: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन रेस्क्यू' तेज किया हुआ है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को जानकारी दी कि ईरान में फंसे 1,777 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। इस बेहद जटिल निकासी अभियान में ईरान, अर्मेनिया और अजरबैजान की सरकारों ने भारत का भरपूर सहयोग किया है।
