SIPRI Report: स्वीडन के थिंक टैंक 'स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' (SIPRI) ने दुनियाभर में होने वाले हथियारों के व्यापार पर नई रिपोर्ट जारी कर दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया में हथियारों के आयात के मामले में दूसरे स्थान पर बरकरार है। साल 2021 से 2025 के बीच वैश्विक स्तर पर होने वाले कुल हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत रही है।
