Get App

राफेल के साथ 5वीं पीढ़ी का ये फाइटर जेट खरीदेगा भारत? आने वाली है ये बड़ी रिपोर्ट

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अब भी रूस से उस रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें भारत में सुखोई-57 विमानों को बनाने में खर्च का आंकलन किया गया है। सुखोई-57 को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह रिपोर्ट इसी माह एचएएल को मिलने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:17 PM
राफेल के साथ 5वीं पीढ़ी का ये फाइटर जेट खरीदेगा भारत? आने वाली है ये बड़ी रिपोर्ट
भारत, स्क्वाड्रनों की कमी को देखते हुए एक और बड़ी खरीद की तैयारी में है।

भारतीय वायुसेना अपनी बढ़ती रणनीतिक जरूरतों और लड़ाकू स्क्वाड्रनों की कमी को देखते हुए एक और बड़ी खरीद की तैयारी में है। भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमानों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसी कमी को पूरा करने और देश की हवाई ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।इस प्रस्ताव के तहत फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदे जाने हैं। इसके अलावा, रूस के पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करने को लेकर भी बातचीत चल रही है।

इस रिपोर्ट का इंतजार

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को अब भी रूस से उस रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें भारत में सुखोई-57 विमानों को बनाने में खर्च का आंकलन किया गया है। सुखोई-57 को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह रिपोर्ट इसी माह एचएएल को मिलने की संभावना है। फिलहाल इस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उम्मीद है कि HAL को इस महीने के अंत तक रूस की ओर से यह रिपोर्ट मिल जाएगी। इस रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि भारत में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए कितना खर्च आएगा और इसके लिए किस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी।

भारत को से ही अनुभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें