India-Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो गया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पड़ोसी मुल्क ने महज साढ़े तीन घंटे में ही सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। श्रीनगर में 4-5 धमाकों की आवाज सुनी गई है, खुद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी।
पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में ब्लैकआउट
पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन से अटैक किए गए हैं, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। उधमपुर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है। राजस्थान के पोखरण में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया है।
पाकिस्तान की ओर से पठानकोट समेत कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया गया है जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया है। ड्रोन अटैक के बाद जम्मू और सांबा और आरएसपुरा में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। जम्मू क्षेत्र के सांबा में सायरन बजने की आवाजें आ रही हैं। वहीं, श्रीनगर में 4-5 धमाकों की आवाज सुनी गई है। राजस्थान के पोखरण में भी पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया है, लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी महले के बाद से लगातार तनाव जारी था। इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था।इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर असफल ड्रोन और मिसाइल हमले किए। वहीं 10 मई को सीजफायर लागू होने के बाद फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत की है।