भारत-पाकिस्तान युद्ध: EY India और डेलॉइट ने अपने स्टाफ को घर से काम करने को कहा, जानिए किन शहर के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन को देखते हुए EY India और डेलॉइट ने अपने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। वैसे अभी ये सुविधा EY India के कुछ शहरों के कर्मचारियों को ही मिली है। जानिए किन शहरों के स्टाफ को मिल रहा है इसका फायदा

अपडेटेड May 09, 2025 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखकर E&Y सहित कई कंपनियों ने स्टाफ को दिया वर्क फ्रॉम होम

भारत-पाकिस्तान युद्ध: 8 मई की रात जब भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी बढ़ी तो EY India ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, "सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली NCR, चंडीगढ़, जयपुर और अहमदाबाद के सभी कर्मचारियों को 9 मई को घर से काम करने को कहा है।"

इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि दूसरे शहर के स्टाफ के घर से काम करने पर अभी विचार चल रहा है। इसके साथ ही हालात पर करीबी नजर बनाकर रखा गया है और इस मामले में अगर कोई फैसला लिया जाता है तो उसकी जानकारी दी जाएगी।

EY India के अलावा डेलॉइट ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।


EY India ने क्यों लिया ये फैसला

गुरुवार 8 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद कई जिलों के स्कूल बंद हो गए हैं। साथ ही पुलिस और प्रशासकीय कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।