India Pakistan War: भारत की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा

इस चेतावनी का सीधा सा मतलब यह है कि भविष्य में पाकिस्तान की ओर से भारत में किए जाने वाले किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध छेड़ने के रूप में देखा जाएगा, भले ही पाकिस्तानी प्रतिष्ठान - सरकार या सेना - तनाव कम करने की कोशिश कर रही हो। इससे पहले सूत्रों ने पहले बताया था कि पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेवल की बैठक की इच्छा जता रहा है

अपडेटेड May 10, 2025 पर 4:49 PM
India Pakistan War: भारत की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। सरकारी ने सूत्रों ने बताया के भारत की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में कोई भी आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। नई दिल्ली के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद के अकारण हमले के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। इस चेतावनी का सीधा सा मतलब यह है कि भविष्य में पाकिस्तान की ओर से भारत में किए जाने वाले किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध छेड़ने के रूप में देखा जाएगा, भले ही पाकिस्तानी प्रतिष्ठान - सरकार या सेना - तनाव कम करने की कोशिश कर रही हो।

CNN-News18 के मुताबिक, नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से यह बड़ा संदेश ऐसे समय आया है, जब सूत्रों ने आज ही बताया कि पाकिस्तान भारत के साथ तनाव कम करना चाहता है, क्योंकि 7 मई से लगातार तीन रातों तक इस्लामाबाद की तरफ से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा उसे भारी क्षति पहुंचाई गई है।

इससे पहले सूत्रों ने पहले बताया था कि पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेवल की बैठक की इच्छा जता रहा है।


कल रात पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस’ शुरू किया, जिसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के प्रमुख शहरों और कई एयरबेसों पर हमले करके कुछ ही घंटों में कुचल दिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देता है, तो उनका देश “यहां रुकने पर विचार करेगा”। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि कई देशों की ओर से तनाव कम करने के आह्वान के बाद दोनों देश बातचीत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी से पता चला है कि उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर चल रही लड़ाई के बीच भारतीय सेना का ध्यान भटकाने के लिए घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को आतंकी हमले के संकेत भेजे गए हैं।

India-Pakistan War: 'हमें लगा था कि कोई नहीं बचेगा', पाकिस्तान के कायराना हमले पर राजौरी के लोगों ने बताई आपबीती

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।