India- Bangladesh Tension: बांग्‍लादेश की हरकत से नाराज हुआ भारत, चंद घंटों में हाईकमिश्नर को किया तलब

इससे पहले, भारत ने बांग्लादेश में अपने दूतावासों के आसपास बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कुछ चरमपंथी तत्व भारतीय परिसरों को निशाना बना रहे हैं और अंतरिम सरकार से उम्मीद जताई थी कि वह अपने राजनयिक दायित्वों के तहत भारत के मिशनों और चौकियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 8:48 PM
Story continues below Advertisement
बांग्लादेश से तनावपूर्ण महौल के बीच भारत ने एक बड़ा एक्शन लिया है।

बांग्लादेश से तनावपूर्ण महौल के बीच भारत ने एक बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हामिदुल्लाह को एक हफ्ते में दूसरी बार तलब किया है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच उठाया गया। यह बुलावा ढाका द्वारा कुछ घंटे पहले भारत में बांग्लादेशी मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के लिए भारतीय हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाए जाने के बाद आया

बांग्लादेश ने किया था तलब 

इससे पहले, भारत ने बांग्लादेश में अपने दूतावासों के आसपास बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कुछ चरमपंथी तत्व भारतीय परिसरों को निशाना बना रहे हैं और अंतरिम सरकार से उम्मीद जताई थी कि वह अपने राजनयिक दायित्वों के तहत भारत के मिशनों और चौकियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

दोनों देशों के रिश्तों में आ रही है खटास

भारत ने बांग्लादेश में हाल की घटनाओं को लेकर चरमपंथी समूहों द्वारा फैलाए जा रहे “झूठे बयान” को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अफ़सोस की बात है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन मामलों की पूरी जांच की है और न ही इससे जुड़े ठोस सबूत भारत के साथ साझा किए हैं। मंत्रालय ने दोहराया कि भारत बांग्लादेश में शांति और स्थिरता चाहता है और वहां शांत माहौल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सबको शामिल करने वाले और भरोसेमंद चुनावों का समर्थन करता है।


यह नया बुलावा बांग्लादेश की ओर से दिन में पहले भारतीय हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाए जाने के बाद आया। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसने 20 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन और हाई कमिश्नर के घर के बाहर हुई “अफसोसजनक घटनाओं” पर चिंता जताई है। इसके अलावा, 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी में बांग्लादेश के वीज़ा सेंटर में कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कथित तोड़फोड़ को लेकर भी ढाका ने अपनी “गंभीर चिंता” जाहिर की। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में बांग्लादेशी दूतावासों के बाहर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों को लेकर वह काफ़ी चिंतित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।