Get App

Pahalgam Terror Attack: सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द, पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारत

India-Pakistan Relations: एक आदेश में कहा गया है कि भारत में वर्तमान में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले ही पाकिस्तान वापस चले जाना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है वे पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें। एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि वे पहले से ही पाकिस्तान में हैं तो जल्द से जल्द भारत वापस लौट जाएं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 4:37 PM
Pahalgam Terror Attack: सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द, पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में भारत
Pahalgam Terror Attack: एक एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है वे पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें

Pahalgam Terror Attack News: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस निलंबित कर दी है। यह आदेश 27 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे। यानी 27 अप्रैल से पहले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को हर हाल में भारत छोड़ना होगा। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेंगे।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि भारत में वर्तमान में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वीजा की अवधि समाप्त होने से यानी 27 अप्रैल से पहले ही पाकिस्तान वापस चले जाना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है वे पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें। एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि वे पहले से ही पाकिस्तान में हैं तो जल्द से जल्द भारत वापस लौट जाएं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के फैसले के अनुरूप पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।"

एडवाइजरी में कहा गया है, "भारत में इस समय रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि (जो अब संशोधित कर दी गई है) के समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए।" इसमें आगे कहा गया है, "भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें