'Sudarshan Chakra' से होगी देश की रक्षा, लाल किला की प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

'Sudarshan Chakra' Defence System: भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से सभी बखूबी परिचित हैं। अब पीएम मोदी 'सुदर्शन चक्र' से ही देश के अहम स्थलों की सुरक्षा की व्यवस्था करने वाले हैं। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर लाल किला की प्राचीर से उन्होंने 'सुदर्शन चक्र' डिफेंस सिस्टम का ऐलान किया। जानिए यह डिफेंस सिस्टम कब तक देश की पहचान को पूरी तरह सुरक्षित कर देगा?

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
'Sudarshan Chakra' Defence System: देश के आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देश के अहम जगहों की मजबूत सुरक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। लाल किला की प्राचीर से उन्होंने ऐलान किया है कि भारत 'सुदर्शन चक्र' डिफेंस सिस्टम डेवलप किया जाएगा।

'Sudarshan Chakra' Defence System: देश के आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देश के अहम जगहों की मजबूत सुरक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। लाल किला की प्राचीर से उन्होंने ऐलान किया है कि भारत 'सुदर्शन चक्र' डिफेंस सिस्टम डेवलप किया जाएगा। यह देश के अहम स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीकी कवच का काम करेगा। इससे वर्ष 2035 तक उभरते खतरों से पूरी तरह सुनिश्चित होगी। पीएम मोदी ने यह ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला की प्राचीर से 12वीं बार देश को किए गए संबोधन में किया। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की एकता की प्रशंसा करते हुए आजादी के दिन को “आशा और आकांक्षाओं का त्योहार” बताया।

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी


आजादी की वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दिए गए संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सिंधु जल संधि एक एकतरफा समझौता था। इस समझौते से दुश्मन को अपने खेतों की सिंचाई में मदद मिलती थी लेकिन भारतीय किसानों को पानी नहीं मिला। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सेनाओं ने पाकिस्तान में इतनी भारी तबाही मचाई कि हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। देश के बहादुर जवानों ने दुश्मनों को ऐसा जख्म दिया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

आम लोगों के लिए बड़े ऐलान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश किया जाएगा ताकि आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ हल्का हो। इसके अलावा उन्होंने 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का ऐलान किया जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15 हजार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का आधार आत्मनिर्भर भारत है।

पीएम मोदी की  स्पीच से  जुड़े सभी अपडेट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।