भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों की एक टीम आने वाले हफ्तों में भारत आ सकती है। यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका 9 जुलाई से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो सकते हैं। दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं। अभी तक हुई बातचीत में भारत ने यहां से अमेरिका जाने वाले सामान पर अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए 26 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ से पूरी छूट दिए जाने पर जोर दिया है।
