Weather News: दिल्ली-यूपी में आज करवट लेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट... मौसम विभाग ने दिया ये अपटेड

Weather News: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

अपडेटेड May 15, 2025 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather: दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है

Weather Forecast: मई का महीना चल रहा है और ,इस समय पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अब इस भीषण गर्मी से राहत तभी मिल पाएगी, जब प्रदेश में मानसून दस्तक और झमाझम बारिश होगी। वहीं गुरुवार को देश में मौसम का हाल कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में अगले 4 दिन गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम


बात राजधानी दिल्ली की करें तो गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम बदलता दिखेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस दौरान शाम और रात के समय गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने 15 मई यानी गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। एनसीआर के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

मुंबई का ऐसा रहेगा हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई को मुबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ हल्की गरज की भी संभावना है। हालांकि बारिश की उम्मीद है, लेकिन इससे उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना कम है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस हफ्ते तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। IMD की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 16 मई को तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दिन भी आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन मौसम अपेक्षाकृत शांत और हल्का रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि निकोबार द्वीप समूह में पिछले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 15, 2025 6:15 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।