समंदर में इंडियन नेवी का बड़ा एक्शन, समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया मालवाहक जहाज

नौसेना को सूचना मिली थी कि अदन की खाड़ी के पास MV Mashallah 1 नाम के एक व्यापारिक जहाज के आस-पास कुछ संदिग्ध समुद्री लुटेरे मंडरा रहे हैं और वे उस पर हमला करने की फिराक में हैं। खबर मिलते ही इलाके में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाल लिया

अपडेटेड May 27, 2026 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
समंदर में इंडियन नेवी का बड़ा एक्शन, समुद्री लुटेरों के चंगुल से बचाया मालवाहक जहाज

पश्चिमी हिंद महासागर (अदन की खाड़ी के पास) में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े समुद्री लुटेरों (Pirate) के हमले को नाकाम कर दिया है। नौसेना की इस फुर्तीली कार्रवाई की वजह से एक मालवाहक जहाज और उसके चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया।

नौसेना को सूचना मिली थी कि अदन की खाड़ी के पास MV Mashallah 1 नाम के एक व्यापारिक जहाज के आस-पास कुछ संदिग्ध समुद्री लुटेरे मंडरा रहे हैं और वे उस पर हमला करने की फिराक में हैं।


खबर मिलते ही इलाके में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने बिना वक्त गंवाए मोर्चा संभाल लिया।

हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरे कमांडो

खतरे को भांपते हुए INS कोलकाता ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले INS कोलकाता पर मौजूद हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए कहा गया ताकि आसमान से लुटेरों की हर हरकत पर नजर रखी जा सके।

इसके बाद भारतीय नौसेना के जांबाज जवान नावों के जरिए सीधे उस मालवाहक जहाज तक पहुंचे और तलाशी अभियान (Boarding Operation) शुरू किया।

नौसेना की इस अचानक और आक्रामक कार्रवाई को देखकर समुद्री लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और जहाज पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

2008 से सुरक्षा में तैनात है भारत

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है। अदन की खाड़ी और समुद्री लुटेरों वाले इलाकों से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना साल 2008 से लगातार वहां अपने युद्धपोत तैनात रखती है, ताकि समुद्री व्यापार बिना किसी डर के चलता रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।