Indian Railways timing: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। 'वाराणसी-रांची' और 'वाराणसी-देवघर' रूट पर चलने वाली दो 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' के मुताबिक, दोनों ट्रेनों की नई टाइमिंग 2 सितंबर 2026 से लागू होगी।
ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले नया शेड्यूल जरूर देख लेना चाहिए। दोनों वंदे भारत ट्रेनों के वाराणसी से रवाना होने के समय में 10-10 मिनट की कटौती की गई है। इसलिए 2 सितंबर के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को पुराने समय के आधार पर स्टेशन पहुंचने से बचना चाहिए।
'वाराणसी-रांची वंदे भारत' की टाइमिंग बदली
ट्रेन नंबर 20888/20887 वाराणसी-रांची-वाराणसी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का संचालन दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह देश की 49वीं 'वंदे भारत एक्सप्रेस' थी। 18 मार्च 2024 से इसका नियमित परिचालन शुरू हुआ।
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलती है। वाराणसी से रांची के बीच करीब 536 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 7 घंटे 50 मिनट में पूरी करती है। रास्ते में ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी और मुरी जैसे रेलवे स्टेशनों पर रुकती है।
नई टाइमिंग इस प्रकार है:-
वाराणसी-देवघर वंदे भारत भी 10 मिनट पहले चलेगी