भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया कि कजाकिस्तान में हुए एक सड़क हादसे में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए हैं। दूतावास ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सेमे मेडिकल यूनिवर्सिटी के 11 भारतीय छात्रों के साथ हुआ। ये सभी छात्र एक ट्रिप से लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। मृत छात्र की पहचान मिली मोहन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दूतावास के अनुसार, घायल छात्रों आशिका शीजामिनी संतोष और जसीना की हालत स्थिर है। दोनों का इलाज सिटी हॉस्पिटल नंबर 1 में चल रहा है। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर जरूरी मदद की जा रही है।
