Technocrats Plasma Systems IPO Listing: टेक्नोक्रैट्स प्लाज्मा सिस्टम्स की 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग शानदार रही। शेयर BSE SME पर 74.24 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 230 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 241.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 132 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 60.98 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 142.48 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 169.54 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 311.97 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 176.05 गुना सब्सक्राइब हुआ।
