Skytech Infinite Platform IPO Listing: स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म लिमिटेड की 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग कमजोर रही। शेयर NSE SME पर 3.90 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 74.00 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर 5 प्रतिशत लुढ़का और 70.30 रुपये पर लोअर सर्किट लगा। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 77 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 22.68 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2 गुना भरा था।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 0.72 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 3.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO में 29 लाख नए शेयर जारी हुए। स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म टर्नकी इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। इसमें कई तरह के कंट्रोल पैनल्स की डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन व कमीशनिंग (I&C) और मेंटेनेंस शामिल है।
कंपनी ऑटोमेशन कंट्रोल पैनल बनाने में माहिर है। कंपनी कई तरह की इंडस्ट्रीज को सर्विस देती है, जिनमें पावर, वॉटर, एनर्जी, मशीन टूल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, मोटर मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेजेस, HVAC, केमिकल और फ़ार्मास्यूटिकल, ऑटोमोटिव और प्रोसेस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में PCC पैनल, APFC पैनल, MCC पैनल, VFD पैनल, PLC पैनल और कंट्रोल डेस्क पैनल शामिल हैं।
Skytech Infinite Platform की वित्तीय सेहत
कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 के दौरान 15 प्रतिशत बढ़कर 52.14 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4.20 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 45.21 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3.71 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर 9.25 करोड़ रुपये की उधारी थी। स्काईटेक इनफिनिट प्लेटफॉर्म अपने IPO से हासिल पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।