ENS एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 21 अगस्त को अपनी लिस्टिंग के दिन IPO निवेशकों को थोड़ा ही सही लेकिन खुश कर दिया। शेयर BSE SME पर 4.35 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 96 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 92 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 33.14 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 13.11 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.44 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 22.89 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.02 गुना सब्सक्राइब हुआ।
IPO में 36 लाख नए शेयर जारी हुए। ENS एंटरप्राइजेज लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एंड-टू-एंड डिजिटल कॉमर्स इनेबलमेंट और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देती है। इसके 12 से ज्यादा देशों में क्लाइंट्स हैं। यह ई-कॉमर्स, डिजिटल इंजीनियरिंग और क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है।
कंपनी की टेक्नोलॉजी सर्विसेज में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ONDC इंटीग्रेशन, सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट, क्लाउड और DevOps, डिजिटल मार्केटिंग, ब्लॉकचेन सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग शामिल हैं। यह SaaS यानि कि सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस प्रोडक्ट भी बनाती है। ENS एंटरप्राइजेज 2022 से भारत सरकार के ONDC इनिशिएटिव के लिए टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम कर रही है।
IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 9.44 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी अपने इश्यू से हासिल पैसों का इस्तेमाल कर्मचारियों की नियुक्ति और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन के लिए निवेश को लेकर, उधार चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
ENS Enterprises की वित्तीय सेहत
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ENS एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू 81 प्रतिशत बढ़कर 51.77 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8.40 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 28.62 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3.70 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर 3.97 करोड़ रुपये की उधारी थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।