Technocrats Plasma 74% प्रीमियम पर लिस्ट, ₹132 के शेयरों ने एंट्री पर ही भर दी झोली; लगा अपर सर्किट

Technocrats Plasma Systems IPO Listing: टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग-फोकस्ड कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और लिस्टिंग पर इसने निवेशकों की झोली भर दी। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Technocrats Plasma Systems IPO में 46 लाख नए शेयर जारी हुए।

Technocrats Plasma Systems IPO Listing: टेक्नोक्रैट्स प्लाज्मा सिस्टम्स की 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग शानदार रही। शेयर BSE SME पर 74.24 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 230 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 241.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 132 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 60.98 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 142.48 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 169.54 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 311.97 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 176.05 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO में 46 लाख नए शेयर जारी हुए। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 17.34 करोड़ रुपये जुटाए। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग-फोकस्ड कंपनी है। यह औद्योगिक इस्तेमाल के लिए प्लाज्मा-बेस्ड सरफेस ट्रीटमेंट और कोटिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी विभिन्न मैन्युफैक्चरिग क्षेत्रों में सतह की सफाई, एक्टिवेशन, कोटिंग और मॉडिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लाज्मा सिस्टम्स को डिजाइन, डेवलप और इंस्टॉल करती है। इसकी सेवाओं में सिस्टम कस्टमाइजेशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, मेंटेनेंस सपोर्ट और तकनीकी परामर्श शामिल हैं।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल मशीनरी की खरीद व इंस्टॉलेशन, प्लांट के इंस्टॉलेशन के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Skytech Infinite Platform IPO Listing: ₹77 के शेयरों ने दिया झटका, 4% डिस्काउंट पर एंट्री

Technocrats Plasma Systems की वित्तीय सेहत

टेक्नोक्रैट्स प्लाज्मा सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 166 प्रतिशत बढ़कर 131.41 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14.94 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 49.44 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 8.11 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर 14.73 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।