NVIDIA की गिरावट से भारतीय निवेशक भी परेशान, मोहित गांग से जाने अब क्या करें

NVIDIA के इंडियन कनेक्शन से भारतीय निवेशकों को भी नुकसान हुआ है। NVIDIA की बड़ी गिरावट से भारतीय MF निवेशकों की चिंता बढ़ी है। US की दिग्गज AI कंपनी में गिरावट का असर भारतीय फंड्स पर पड़ा है। कई AI फंड्स की NVIDIA में सीधी हिस्सेदारी है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 2:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोहित गांग का कहना है कि NVIDIA की गिरावट पूरे US बाजारों की गिरावट नहीं है। Tech-heavy फंड में कंसंट्रेशन रिस्क पर नजर रखें

दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में शुमार NVIDIA में ऐसा भूचाल आया कि रिकॉर्ड ऊंचाई से शेयर करीब 39% तक टूट गया। गिरावट के कई कारण चर्चा में हैं, लेकिन इस गिरावट का कनेक्शन सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। भारतीय Mutual Funds में भी NVIDIA की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में MF निवेशक इस चिंता में हैं कि क्या ये गिरावट खरीदारी का मौका है या खतरे की घंटी है, विदेशी एक्सपोजर वाले फंड्स को लेकर क्या करें? इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं Moneyfront के को-फाउंडर & CEO मोहित गांग।

NVIDIA में गिरावट भारतीय निवेशक परेशान!

NVIDIA के इंडियन कनेक्शन से भारतीय निवेशकों को भी नुकसान हुआ है। NVIDIA की बड़ी गिरावट से भारतीय MF निवेशकों की चिंता बढ़ी है। US की दिग्गज AI कंपनी में गिरावट का असर भारतीय फंड्स पर पड़ा है। कई AI फंड्स की NVIDIA में सीधी हिस्सेदारी है।


NVIDIA में बड़ी गिरावट क्यों?

कंपनी के CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे की खबर से अनिश्चितता बढ़ी है। चीन की जासूस के साथ संबंधों के चलते जेन्सन हुआंग ने इस्तीफा दिया है। चीन को AI चिप सप्लाई पर US सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। NVIDIA में आई गिरावट की बात करें तो 6 अक्तूबर को इसका भाव 243.37 डॉलर प्रति शेयर था। वहीं, 12 नवंबर को यह 148.80 डॉलर प्रति शेयर पर दिख रहा था। इसमें रिकॉर्ड स्तर से करीब 39% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मार्केट कैप में 2.4-2.5 लाख करोड़ डॉलर की कमी आई है। AI चिप बाजार में NVIDIA की 80% से ज्यादा हिस्सेदारी है।

MF में NVIDIA का एक्सपोजर?

Mirae S&P 500 Top 50 ETF का NVIDIA में 12.1%-12.9% एक्सपोजर है। Mirae NYSE FANG+ ETF का इसमें 9.9%-10% एक्सपोजर है। ICICI Pru NASDAQ 100 का NVIDIA में  8%-8.3% निवेश है। वहीं, Motilal Oswal NASDAQ 100 ETF का इसमें 8% और Motilal Oswal S&P 500 का 7.6% निवेश है।

NVIDIA का इंडियन कनेक्शन, निवेशकों क्या बनाएं रणनीति?

मोहित गांग का कहना है कि NVIDIA की गिरावट पूरे US बाजारों की गिरावट नहीं है। Tech-heavy फंड में कंसंट्रेशन रिस्क (Concentration) पर नजर रखें। एकमुश्त निवेश के बजाय छोटे-छोटे निवेश पर विचार। ETF खरीदने से पहले NAV प्रीमियम जरूर देखें। पोर्टफोलियो एलोकेशन और करेंसी रिस्क का ध्यान रखें।

बता दें कि कंसंट्रेशन रिस्क वह जोखिम है जो तब होता है जब आपके पोर्टफोलियो या निवेश का बड़ा हिस्सा किसी एक शेयर, सेक्टर, असेट क्लास या स्रोत में लगा होता है। यदि वह एक हिस्सा खराब प्रदर्शन करता है या गिरता है, तो पूरे पोर्टफोलियो को बड़ा नुकसान हो सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका 50% पैसा एक ही शेयर में है और वह शेयर 40% गिर जाता है, तो आपके पूरे पोर्टफोलियो की वैल्यू 20% कम हो जाएगी

 

Investment Mantra : एक्सिस AMC के देवांग शाह से जाने, वेल्थ क्रिएशन के लिए निवेश स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।