Investment Mantra : शेयर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिली है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, यानी निवेश के हर बड़े विकल्प में अलग-अलग हलचल है। ऐसे में क्या सिर्फ इक्विटी के भरोसे रहना सही है? या पोर्टफोलियो में डेट और गोल्ड को भी जगह देनी चाहिए? मल्टी असेट फंड्स (Multi Asset Funds) इसी संतुलन की रणनीति पर काम करते हैं। लेकिन बाजार की बदलती चाल में कितना असेट एलोकेशन सही है? यह इसी पर फोकस है। मल्टी असेट एलोकेशन पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं एक्सिस AMC के फिक्स्ड इनकम हेड देवांग शाह।
ग्लोबल हालात को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। क्रूड और वेस्ट एशिया के हालात अब भी खराब हैं। दुनिया में कर्ज महंगा होना करीब-करीब तय है। क्रूड अब भी महंगा है। CAD ज्यादा रह सकता है। ऐसे में किसी भी एक एसेट पर सारा पैसा लगाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ही मल्टी एसेट एलोकेशन थ्योरी काम आती है। मल्टी एसेट फंड निवेशकों को इस समय फायदा पहुंचा सकते हैं।
इक्विटी के वैल्युएशन काफी सस्ते
उन्होंने आगे कहा कि 10 साल के मुकाबले इक्विटी के वैल्युएशन काफी सस्ते हैं। अगर आगे कर्ज और महंगा हुआ तो ग्रोथ घट सकती है। FY28 के लिए 16-18% लार्जकैप EPS ग्रोथ का अनुमान है। FY28 के लिए 20% मिडकैप EPS ग्रोथ का अनुमान है। FY28 में 25% स्मॉलकैप EPS ग्रोथ का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बॉन्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं, रिटर्न अच्छे मिल रहे हैं। सोने-चांदी में स्पेकुलेटिव (Speculative) पोजीशन कट रही हैं। दुनिया में कर्ज महंगा होने के चलते भी सोने-चांदी में गिरावट आ रही है। निवेशकों को धीमे-धीमे सोने और चांदी में निवेश बढ़ाना चाहिए। इक्विटी से पैसा निकालकर सोने-चांदी और बॉन्ड में डालना चाहिए।
मौजूदा माहौल में इक्विटी, कमोडिटी बॉन्ड में बराबर निवेश करना बेहतर
देवांग शाह ने आगे कहा कि कोई भी एसेट क्लास हमेशा अच्छा रिटर्न नहीं देता है। मौजूदा माहौल में इक्विटी, कमोडिटी और बॉन्ड में बराबर निवेश करना चाहिए। लंबी अवधि में कमोडिटी में सबसे शानदार रिटर्न मिलता है। उन्होंने अपने पोर्टफोलियो पर बात करते हुए बताया कि अभी इक्विटी में 60-65% निवेश किया है। इक्विटी में भी लार्जकैप में ज्यादा निवेश है। FII निवेश भी ज्यादातर लार्जकैप में गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।