IndiGo Cancels 42 Flights: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार, 3 दिसंबर को इंडिगो की कुल 42 उड़ानें रद्द कर दी गई। इन उड़ानों में 22 आगमन और 20 डिपार्चर शामिल है। फ्लाइट्स के रद्द होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स के रद्द होने के पीछे की वजह 'ऑपरेशनल समस्याएं' रही। यह लगातार दूसरा दिन है जब बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं। 2 दिसंबर को भी इसी हवाई अड्डे पर इंडिगो की 20 उड़ानें रद्द की गई थीं। प्रभावित कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की।
