Get App

Noida Fire: स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया

Noida Fire: बुधवार (15 जुलाई) को नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय अचानक लगी आग से दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 3:51 PM
Noida Fire: स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया
स्कूटर की बैटरी चार्ज करने के दौरान बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Noida Fire: बुधवार (15 जुलाई) को नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय अचानक लगी आग से दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस के शुरुआती जांच के मुताबिक, चार्जिंग के दौरान बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी निकली और ग्राउंड फ्लोर पर खड़े अन्य वाहनों में आग लग गई।

आग की लपटे इतनी तेज थी की देखते ही देखते आग पूरे भवन में फैल गई। जिसके बाद घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे इमारत में रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। यह G+4 (चार मंजिला) इमारत पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी, जहां करीब 50 परिवार रह रहे थे।

मौके पर पहुंची फायर विभाग

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर, फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। फायरफाइटर्स ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें