Get App

IndiGo की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद यात्री के पावर बैंक में लगी आग, खाली कराया गया पूरा विमान

सुरक्षा को देखते हुए तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया और टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। साथ ही, विमान की दोबारा उड़ान से पहले जरूरी जांच की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2026 पर 6:23 PM
IndiGo की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद यात्री के पावर बैंक में लगी आग, खाली कराया गया पूरा विमान
IndiGo की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद यात्री के पावर बैंक में लगी आग, खाली कराया गया पूरा विमान

IndiGo की एक फ्लाइट में आज चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बैग से धुआं निकलता देखा गया। जानकारी के मुताबिक, एक यात्री का पावर बैंक अचानक आग पकड़ बैठा। घटना तब की है, जब विमान रनवे पर खड़ा था और यात्री उतरने का इंतजार कर रहे थे। इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हैदराबाद से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट 6E 108 में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लग गई।

सुरक्षा को देखते हुए तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया और टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। साथ ही, विमान की दोबारा उड़ान से पहले जरूरी जांच की जाएगी।

IndiGo के प्रवक्ता ने कहा, "5 मई 2026 को, फ्लाइट 6E 108 के चंडीगढ़ में लैंड करने के बाद, जब विमान खड़ा था, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (पावर बैंक) में आग लग गई।"

उन्होंने कहा, "सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर ले जाकर उनकी देखभाल की जा रही है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें