Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले सोमवार (13 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया। सुप्रीम कोर्ट ने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाओं के सिलसिले में जारी किए गए हैं।
