IndiGo Crisis: इंडिगो का फ्लाइट ऑपरेशन में समस्या अभी भी जारी है। इस पर एक स्टेटस रिपोर्ट जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि उसकी 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) समस्या की 'बारीकी से निगरानी' कर रही है। एयरलाइन ने दावा किया कि उसकी प्रमुख प्राथमिकताएं 100 प्रतिशत ऑपरेशन कैपेसिटी बहाल करना, समय पर सूचना सुनिश्चित करना और प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड में तेजी लाना है।
