देश में सोने की कीमत और नीचे आ गई है। 25 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। घरेलू बाजार में खरीद का सेंटिमेंट कमजोर रहने के बीच सोने की कीमतों पर दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर है। ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के चलते वैश्विक बाजार में सोने में हल्की तेजी देखी गई।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बरकरार है। 25 जुलाई की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत मामूली बढ़त के साथ 58.11 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लेटिनम का भाव 1,587.17 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।