Get App

इंदौर में दर्दनाक हादसा, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन लोगों की मौत...ट्रक में घुसी कार

Indore Car Accident : इस हादसे में प्रेरणा बच्चन के साथ कार में मौजूद दो अन्य लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान प्रखर कसलीवाल (राज्य कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे) और एक ट्रांसपोर्टर मनसिंधु के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार एक अन्य यात्री अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:19 PM
इंदौर में दर्दनाक हादसा, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन लोगों की मौत...ट्रक में घुसी कार
ट्रक में घुसी कार...पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत

Indore Car Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई हैयहां एक सड़क हादसे में  विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री  बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के इंदौर में हुए एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बाला बच्चन मध्य प्रदेश के विधायक और पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन तीन अन्य लोगों के साथ कार से जा रही थीं। उनकी कार तेजाजी नगर बाईपास पर रालामंडल इलाके के पास एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस हादसे में प्रेरणा बच्चन के साथ कार में मौजूद दो अन्य लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान प्रखर कसलीवाल (राज्य कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे) और एक ट्रांसपोर्टर मनसिंधु के रूप में हुई है।हीं, कार में सवार एक अन्य यात्री अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह समूह प्रखर कसलीवाल का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5:15 बजे कार एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने दी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें