Get App

Indore Water Contamination: देवास SDM की घोर लापरवाही, सरकारी आदेश में किया ‘घंटा’ शब्द का प्रयोग, हुए निलंबित

Indore Water Contamination: मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को इंदौर जल प्रदूषण मामले के दौरान एक आधिकारिक आदेश में कथित तौर पर विवादास्पद राजनीतिक संदर्भ देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 11:25 AM
Indore Water Contamination: देवास SDM की घोर लापरवाही, सरकारी आदेश में किया ‘घंटा’ शब्द का प्रयोग, हुए निलंबित
देवास SDM की घोर लापरवाही, सरकारी आदेश में किया ‘घंटा’ शब्द का प्रयोग, हुए निलंबित

Indore Water Contamination: मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को इंदौर जल प्रदूषण मामले के दौरान एक आधिकारिक आदेश में कथित तौर पर विवादास्पद राजनीतिक संदर्भ देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन मंडल के राजस्व आयुक्त आशीष सिंह द्वारा एसडीएम को आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितताओं का दोषी पाए जाने के बाद रविवार को यह कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के अनुसार, SDM ने शनिवार को एक आदेश जारी कर देवास में कांग्रेस के नियोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती का निर्देश दिया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI को बताया कि " SDM ने अपने सरकारी आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन के एक हिस्से की भाषा को ज्यों-का-त्यों कॉपी कर दिया। यह गंभीर लापरवाही है।"

कांग्रेस के ज्ञापन में इंदौर में दूषित पानी की त्रासदी को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की गई थी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में आपत्तिजनक शब्द "घंटा" के प्रयोग का उल्लेख किया गया था। ज्ञापन में मंत्री की प्रतिक्रिया को "अमानवीयता और तानाशाही" का प्रतिबिंब बताया गया था।

'घंटा' विवाद पर राजनीतिक बवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें