इंदौर में एक चौंकाने वाला घरेलू हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 40 साल की महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 9 जनवरी की है, जिसे पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी।
