Assam Flood: रविवार (26 जुलाई) को असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार के बावजूद, दो और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। हालांकि, एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार, पांच जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों में 5,24,700 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।
