Delhi blast: सोहना के जाफरपुर गांव निवासी साकिर खान को उनके मोबाइल फोन पर एक पिंग ने याद दिलाया कि उनकी कार की 21,730 रुपये की EMI 5 दिसंबर को देनी है। बता दें कि जनवरी में, खान परिवार ने एक बिल्कुल नई मारुति अर्टिगा को कैब के रूप में पंजीकृत कराकर घर लाया था। उन्हें उम्मीद थी कि यह एमयूवी उनके आय का एक भरोसेमंद स्रोत बनेगी और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करेगी।
