International Yoga Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। इस बार 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। वहीं इस साल के योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखा गया है।
International Yoga Day 2025: इस बार इंटरनेशनल योगा डे की थीम ‘One Earth, One Health’ यानि 'एक धरती, एक स्वास्थ्य' रखी गई है। इस बार 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है
International Yoga Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। इस बार 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। वहीं इस साल के योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखा गया है।
हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को पूरी दुनिया ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत में योग का इ
International Yoga Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया। इस बार 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। वहीं इस साल के योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रखा गया है।
हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को पूरी दुनिया ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरे विश्व को इसपर यकीन करने लगा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव रखा था कि योग के महत्व को देखते हुए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाए। 11 दिसंबर 2014 को UNGA ने ये प्रस्ताव पारित कर दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। पहली बार ये दिन 21 जून 2015 को मनाया गया था।
International Yoga Day 2025: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, "देश की एनडीए और गैर-एनडीए सरकारें आज योग दिवस मना रही हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल इसमें शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल दिल्ली की नहीं, बल्कि बांग्लादेश की राह पर चल रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आज 180 से ज्यादा देश योग दिवस मना रहे हैं और एक भारतीय होने के नाते हमें इस पर गर्व होना चाहिए।"
International Yoga Day 2025: हिमाचल प्रदेश के सीएम ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शिमला में योग किया। वहीं महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस मौके पर मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित योग सत्र में भाग लिया और योग के महत्व पर जोर दिया।
International Yoga Day 2025: तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मदुरै में वेलम्मल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक बड़े योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर 73 वर्षीय राज्यपाल ने सभी को चौंकाते हुए मंच पर 51 पुश-अप किए। उन्होंने पुश-अप करते समय सही मुद्रा बनाए रखने के कुछ जरूरी टिप्स भी लोगों के साथ साझा किए।
International Yoga Day 2025: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2025 के अवसर पर देशभर में कई जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अन्य लोगों के साथ मिलकर योग किया। वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में भी रक्षाकर्मियों ने योगाभ्यास कर योग दिवस का उत्सव मनाया।
International Yoga Day 2025: गृह मंत्री अमित शाह ने किया योग
गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया। आज पूरे देश सहित दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है
International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब एक वैश्विक उत्सव का प्रतीक- शाइना एनसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, "मैं 'योग संगम' जैसी थीम की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करना चाहती हूं, क्योंकि यह सभी पृष्ठभूमियों के लोगों को एकजुट करता है। इस साल आयुष मंत्रालय ने 'योग समावेश' की भी शुरुआत की है, जो अलग-अलग समूहों को एक साथ लाने का प्रयास है। शाइना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब एक वैश्विक उत्सव का प्रतीक बन चुका है और इस बार की थीम है, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'"
International Yoga Day 2025: भारत से ही योग दुनियाभर में पहुंचा- अर्जुन कपूर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा, "इस दिन को हम सभी मिलकर मना रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। मैं मानता हूं कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही जीवन में बेहद जरूरी हैं। भारत को इस पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि योग की यह परंपरा यहीं से शुरू होकर दुनिया भर में पहुंची है।"
International Yoga Day 2025: अमृता फडणवीस ने क्या कहा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझा है। आज विश्वभर में लोग योग को एक जीवनशैली के रूप में अपना रहे हैं और इसे उत्साह से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक फोटो सेशन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी को इसे रोजाना अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।"
International Yoga Day 2025: यूपी के मंत्री ने किया योग
उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ के दारुल उलूम वारसिया में अन्य लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर योग किया। उन्होंने कहा कि, इस दिवस का मकसद देश को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी का फिट इंडिया अभियान इसी दिशा में एक अहम पहल है। देश और दुनिया में कई योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा भी इनमें भाग ले रहे हैं।"
International Yoga Day 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री ने किया योग
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर योग किया।
International Yoga Day 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मां यमुना हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं। पहले की सरकारों ने यमुना की सफाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, जो काम सालों पहले हो जाना चाहिए था, वह नहीं हुआ। लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद से यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज हम यमुना के किनारे योग करके दिल्लीवासियों को यह संदेश दे रहे हैं कि यमुना को साफ करने का काम जारी है। भविष्य में यहां नावें और क्रूज भी चलाए जाएंगे। हमने यमुना की सफाई के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल शुरू किया है और हमारा लक्ष्य है कि इस नदी में गिरने वाला हर बूंद पानी पूरी तरह से साफ हो।"
International Yoga Day 2025: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया योग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया।
International Yoga Day 2025: हेमा मालिनी ने किया योग
उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। उन्होंने कहा कि,"योग हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है और हर किसी को इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से योग करती हैं, भले ही उनके घुटनों में थोड़ी तकलीफ है और कुछ आसन ठीक से नहीं कर पातीं, फिर भी वह योग करना नहीं छोड़तीं। उनके अनुसार, योग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।:
International Yoga Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर योग किया।
International Yoga Day 2025: राजस्थान के सीएम ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर में बड़ी संख्या में लोगों के साथ मिलकर योग किया। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया
International Yoga Day 2025: पीएम मोदी ने लोगों से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित योग सत्र के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद प्रतिभागियों से मुलाकात की। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए। इस योग सत्र में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी भाग लिया।
International Yoga Day 2025: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया योग
मध्य प्रदेश के इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर योग किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देश और विदेश में लोग बड़ी संख्या में योग कर रहे हैं। हमें भी अपनी सेहत और फिटनेस के लिए योग को रोजमर्रा की जिदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।"
International Yoga Day 2025: दिल्ली की सीएम ने किया योग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर अन्य लोगों के साथ मिलकर योग किया। वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर जयपुर के सिटी पैलेस में योग किया।
International Yoga Day 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया योग
हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में योग सत्र का नेतृत्व किया।
International Yoga Day 2025: भारतीय नौसेना के जवान कर रहे योग
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय नौसेना के जवानों ने जहाजों पर योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार विशाखापत्तनम से देशभर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से ज्यादा नौसैनिक और उनके परिवारों ने आरके बीच के करीब 30 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में बने 10 योग मंडलों में हिस्सा लिया।
International Yoga Day 2025: गुजरात के सीएम ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओबेसिटी से मुक्त और स्वस्थ लाइफस्टाइल के संदेश से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुजरात ने इस 11वें योग दिवस पर स्वस्थ और फिट राज्य बनाने का संकल्प लिया।
International Yoga Day 2025: दुनिया भर में बढ़ रही ओबेसिटी की समस्या
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का ध्यान तेजी से बढ़ती ओबेसिटी की समस्या की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि, "बढ़ती ओबेसिटी पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गई है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।" पीएम ने सभी से अपील की कि योग को जन आंदोलन बनाएं, जिससे दुनिया में शांति, स्वास्थ्य और सामंजस्य को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत योग से करे तो जीवन में संतुलन और सकारात्मकता खुद-ब-खुद आ जाएगी।
International Yoga Day 2025: राजस्थान के राज्यपाल ने किया योग
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।
International Yoga Day 2025: योग हमारे लिए बहुत उपयोगी है- पीएम मोदी
विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, विश्वभर में योग के प्रसार के लिए भारत आधुनिक शोध के माध्यम से योग विज्ञान को और मजबूत बना रहा है। उन्होंने बताया कि देश में अब योग को साक्ष्य आधारित चिकित्सा के रूप में भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दिशा में दिल्ली स्थित एम्स ने बेहतरीन कार्य किया है। उनके शोध से यह सामने आया है कि योग हृदय और तंत्रिका संबंधी बीमारियों के इलाज में उपयोगी है, साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए भी बेहद प्रभावशाली साबित हुआ है।
International Yoga Day 2025: हम प्रकृति से अलग नहीं हैं-पीएम मोदी
विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, इस साल की थीम ‘एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ बहुत महत्वपूर्ण संदेश देती है। उन्होंने बताया कि, पृथ्वी पर हर चीज का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा है – चाहे वो मिट्टी हो, नदियां हों, जानवर या पौधे। इंसान की भलाई इन सब पर निर्भर करती है। योग हमें इस आपसी जुड़ाव को समझने में मदद करता है और सिखाता है कि हम प्रकृति से अलग नहीं हैं, बल्कि उसी का अभिन्न हिस्सा हैं।
International Yoga Day 2025: पीएम मोदी कर रहे योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों को इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई दी।
International Yoga Day 2025: श्रीनगर में लोगों ने किया योग
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर पूसा स्थित किशन मेला ग्राउंड में योग किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लाल चौक स्थित घंटाघर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया। इस योग सत्र में हिस्सा लेने के लिए लोग धीरे-धीरे मौके पर जुटने लगे हैं।
International Yoga Day 2025: पीएम ने योग का बताया महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा, "आज दुर्भाग्य से दुनिया भर में तनाव, अशांति और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे हालात में योग हमें शांति और संतुलन की ओर ले जाने का मार्ग दिखाता है। योग एक ऐसा 'पॉज बटन' है, जिसकी इस समय मानवता को सबसे ज्यादा जरूरत है, ताकि हम ठहर सकें, गहरी सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को एक नई ऊर्जा के साथ जोड़ सकें।"
International Yoga Day 2025: योग सभी के लिए है- पीएम मोदी
विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल लिपि में योग शास्त्रों का अध्ययन कर रहे हैं, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग का अभ्यास कर रहे हैं और गांवों के युवा योग ओलंपियाड में भाग ले रहे हैं। नौसेना के जहाजों पर भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चाहे वह ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटी हो या समुद्र का विस्तार—हर स्थान से एक ही संदेश मिल रहा है कि योग सभी के लिए है। यह सीमाओं, पृष्ठभूमि या किसी की क्षमता से परे है।"
International Yoga Day 2025: पीएल नरेंद्र मोदी ने क्या कहा
विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "जब मैं पिछले दस वर्षों में योग की यात्रा को देखता हूं, तो कई बातें याद आती हैं। जिस दिन भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था, उस समय दुनिया के 175 देश बहुत कम समय में हमारे साथ खड़े हो गए थे। आज के समय में ऐसा एकजुट समर्थन मिलना कोई सामान्य बात नहीं है और यह योग की शक्ति को दर्शाता है।"
International Yoga Day 2025: इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम ने दी बधाई
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा, "मैं दुनिया भर के सभी लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरी दुनिया एक साथ योग कर रही है। योग का अर्थ ही है 'जोड़ना', और यह देखकर बेहद खुशी होती है कि योग ने सचमुच पूरे विश्व को एक सूत्र में बांध दिया है।"
International Yoga Day 2025: यूपी के सीएम ने किया योग
गोरखपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "जब तक शरीर स्वस्थ नहीं होगा, तब तक इच्छाएं भी पूरी नहीं हो सकतीं। योग के माध्यम से व्यक्ति न सिर्फ तन और मन को ठीक रखता है, बल्कि वह आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक भी पहुंच सकता है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और ग्रंथों ने आज तक संभाल कर रखा है।"
International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम पहुंचे पीएम मोदी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहां से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले हैं।
International Yoga Day 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया योग का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "हम योग दिवस के 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इन बीते 10 वर्षों में न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोग योग को लेकर ज्यादा जागरूक हुए हैं। हमने यह भी देखा है कि योग ने लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने में भी कैसे मदद की है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह आत्मचिंतन और मानसिक संतुलन का एक माध्यम है, जो हमें अपने भीतर झांकने और समझने का रास्ता दिखाता है।"
International Yoga Day 2025: रक्षा मंत्री उधमपुर में किया योग कार्यक्रम में हुए शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "जैसा कि हमने पहले भी कहा है, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है... भारत आतंकवाद के खिलाफ हर जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।" योग दिवस की अहमियत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज जब हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, तो हमें योग का सही अर्थ भी समझना चाहिए। योग का मतलब है समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और आत्मा से जोड़ना – यही असली योग है।"
International Yoga Day 2025: योग कार्यक्रम में हुए शामिल
पटना में आयोजित 11वें इटरनेशनल योग दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा,"योग ने पूरी दुनिया में क्रांति ला दी है। मैं प्रधानमंत्री और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनकी वजह से ही यह बड़ा आयोजन संभव हो पाया है..."
International Yoga Day 2025: एक्टर अनुपम खेर ने किया योग
एक्टर अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया के इतने प्रसिद्ध स्थान पर आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। अनुपम खेर ने बताया, "उनके दादा योग शिक्षक थे, इसलिए उन्होंने बचपन से योग को करीब से देखा है और आज भी योग का अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। इस खास आयोजन का हिस्सा बनने पर उन्होंने आयोजकों का आभार जताया।"
International Yoga Day 2025: विदेश मंत्री ने किया योग
दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ मिलकर योग किया। यह कार्यक्रम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें वैश्विक एकता और सेहत का संदेश दिया गया।
International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग योग समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे। आज देश समेत पूरी दुनिया में 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है।
International Yoga Day 2025: उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट ने किया योग
भारत समेत पूरी दुनिया में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली कैंट स्थित करिअप्पा परेड ग्राउंड में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने योगाभ्यास किया।
International Yoga Day 2025: हरियाणा के सीएम ने किया योग
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य लोगों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ में योग किया।
International Yoga Day 2025: दिल्ली में खास तैयारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इस उत्सव में पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली में 109 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें ऐतिहासिक लाल किला भी शामिल है, जहां एक भव्य योग आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के साथ-साथ दुनियाभर में 180 देशों में योग का आयोजन होगा।
International Yoga Day 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में करेंगे योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। इस साल ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' थीम, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' के लिए है, जो वैश्विक कल्याण के प्रति भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
International Yoga Day 2025: योग के फायदे
भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरे विश्व को इसपर यकीन करने लगा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में भी काफी मदद करता है।
International Yoga Day 2025: दुनिया भर में मनाया जा रहा 11वां योग दिवस
भारत समेत पूरी दुनिया में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार 11वां 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। देशभर में योग दिवस को लेकर काफी उत्साह है और इस दिन 11 लाख से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नमस्कार
मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।