Get App

iPhone 17 News: आईफोन 17 का ट्रायल प्रोडक्शन आरंभ, फॉक्सकॉन ने भारत में इसके कलपुर्जों का आयात शुरू किया !

iPhone 17 Trial Production : फॉक्सकॉन ने आईफोन 17 के लिए चीन से भारत में कलपुर्जे आयात करना शुरू कर दिया है। इससे सितंबर में संभावित लॉन्च से पहले ट्रायल प्रोडक्शन की शुरुआत का संकेत मिल रहा है। डिस्प्ले असेंबली, कवर ग्लास, मैकेनिकल हाउसिंग और रियर कैमरा मॉड्यूल जैसे प्रमुख पुर्जे जून में आने शुरू हो गए थे। जिससे पता चलता है कि शुरुआती ट्रायल चल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 12:24 PM
iPhone 17 News: आईफोन 17 का ट्रायल प्रोडक्शन आरंभ, फॉक्सकॉन ने भारत में इसके कलपुर्जों का आयात शुरू किया !
मनीकंट्रोल ने पहली बार अप्रैल में बताया था कि फॉक्सकॉन ने भारत में iPhone 17 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है

iPhone 17 Trial Production : फॉक्सकॉन (Foxconn) ने आईफोन 17 (iPhone 17) के लिए चीन से भारत में कलपुर्जे आयात करना शुरू कर दिया है। इससे सितंबर में संभावित लॉन्च से पहले ट्रायल प्रोडक्शन की शुरुआत का संकेत मिल रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने सीमा शुल्क आंकड़ों (customs data) का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है। डिस्प्ले असेंबली, कवर ग्लास, मैकेनिकल हाउसिंग और रियर कैमरा मॉड्यूल जैसे प्रमुख पुर्जे जून में आने शुरू हो गए थे। जिससे पता चलता है कि शुरुआती ट्रायल चल रहे हैं। iPhone 17 सीरीज का पूर्ण पैमाने पर निर्माण अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।

Apple की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। पिछले साल iPhone 16 के बेस मॉडल के लिए Apple की न्यू प्रोडक्शन इंट्रोडक्शन (NPI) प्रक्रिया में भारत शामिल हो गया। जिससे इस पर चीन का एकाधिकार समाप्त हो गया। यह चलन iPhone 17 के साथ भी जारी रहने वाला है। जिसमें फॉक्सकॉन भारत में प्रो मॉडल भी असेंबल कर रही है।

गौरतलब है कि मनीकंट्रोल ने पहली बार अप्रैल में बताया था कि फॉक्सकॉन ने भारत में iPhone 17 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) भी इस नई लाइनअप के लिए केसिंग जैसे कंपोनेंट्स के ट्रायल प्रोडक्शन में शामिल है।

जून में, चीन से भारत में फॉक्सकॉन के कुल कंपोनेंट्स शिपमेंट में iPhone 17 से जुड़े आयात का हिस्सा लगभग 10% रहा। जबकि आयात का बड़ा हिस्सा iPhone 14 और iPhone 16 के मौजूदा उत्पादन में इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Apple द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के दौरान भारत में इन मॉडलों की बड़ी मात्रा में बिक्री होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें