Delhi Murder: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर! घर में मिली लाश, मोबाइल चार्जर से गला घोंटने की आशंका

Delhi Murder: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को शक है कि उसके साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया।

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर! घर में मिली लाश

Delhi Murder: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को शक है कि उसके साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को यह भी संदेह है कि गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग तार का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस को घरेलू नौकर पर शक


दिल्ली पुलिस के अनुसार, हाल ही में हटाए गए एक घरेलू नौकर पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बता दें कि घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी से जुट गई है।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही नौकर को किसी कारण से हटा दिया गया था, जिस वजह से पुलिस को शक है कि वह बदला लेने कि नियत से इस घटना को अंजाम दे सकता है। हालांकि, फॉरेंसिक टीम मामले को गंभिरता से लेते हुए कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है।

आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी, जिसका उसने फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi Massive Fire News: नरेला के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ फैली अफरा-तफरी, 19 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।