Israel-Iran War: जंग की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट, एयर इंडिया और इंडिगो ने ​सस्पेंड कीं सभी उड़ानें

जंग के हालात में एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। स्थिति का असर भारतीय उड़ानों पर भी पड़ा है। कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के रूट बदलने पड़े, कुछ उड़ानें देरी से चलीं, जबकि कुछ को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरूआत हो गई है।

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरूआत हो गई है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया और अमेरिका के साथ मिलकर हमले कर रहा है। वहीं ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। ईरान ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और साउदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है। इन सबके बीच कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और फ्लाइट्स रद्द की हैं। इज़राइल और इराक के कुछ हिस्सों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Air India और IndiGo ने ​सस्पेंड कीं सभी उड़ानें

इस स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। स्थिति का असर भारतीय उड़ानों पर भी पड़ा है। कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के रूट बदलने पड़े, कुछ उड़ानें देरी से चलीं, जबकि कुछ को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया और इंडिगो ने पश्चिम एशिया के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी हैं। आमतौर पर किसी क्षेत्र में सैन्य तनाव या सक्रिय संघर्ष के दौरान नागरिक विमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरस्पेस बंद किया जाता है।


बीच में लौटा विमान 

जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को इस तनाव का सीधा असर एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट AI139 पर भी पड़ा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि इजरायल का एयरस्पेस बंद होने के कारण विमान को बीच रास्ते से ही भारत वापस लौटना पड़ा।  यह फ्लाइट 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी, लेकिन हालात के चलते इसे वापस मोड़ दिया गया। वहीं इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, “हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे उपभोक्ता और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं।

ईरान-इजरायल के बीच जंग

एयरलाइन ने कहा कि अचानक बनी इस स्थिति से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उन्हें खेद है। साथ ही एयर इंडिया ने दोहराया कि वह सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एयरलाइन के अनुसार, मौजूदा सुरक्षा और हालात का लगातार आकलन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उड़ान संचालन में समय-समय पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयर इंडिया ने बाद में मध्य पूर्व (गल्फ देशों) के लिए उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए इस क्षेत्र के सभी गंतव्यों के लिए एयर इंडिया की उड़ानें फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कंपनी लगातार सुरक्षा और हालात की समीक्षा कर रही है और जरूरत पड़ने पर उड़ान संचालन में पहले से ही आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। साथ ही एयर इंडिया की टीमें प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।