भारत के पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) मिशन में सोमवार को लॉन्चिंग के बाद एक खराबी आ गई। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि रॉकेट के तीसरे चरण के दौरान एक डिस्टर्बेंस देखा गया। ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है और स्पेस एजेंसी जल्द से जल्द बाकी जानकारी देगी। हालांकि, उन्होंने मिशन को सफल या असफल घोषित करने से परहेज किया।
