भारत-पाकिस्तान के सीजफायर में कई दुश्मन देशों के चेहरे उजागर हो गए हैं। आंतकवाद के खिलाफ इस युद्ध में तुर्की, अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है। तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की थी। इसके बाद से ही इन देशों के साथ भारत के व्यापारिक रिश्तों में तनाव की आशंका जताई जा रही है। वहीं तुर्की और अजरबैजान से बिजनेस को लेकर वहां घुमने तक को भारत के लोगों द्वारा बॉयकॉट किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो (Ixigo) ने तुर्किये, चीन और अजरबैजान के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अपने इस फैसले पर Ixigo ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने पावरिंग भारत समिट में खुलकर जानकारी दी।
