Get App

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 01, 2026 पर 10:38 PM
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? सामने आई ये बड़ी वजह
वैभव को पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम को अबतक दो झटके लग चुके हैं। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू करने को लेकर चर्चा थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। वहीं वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी अगले मौके का इंतजार करना होगा।

टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि, भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है। चोट से उबरने के बाद वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है और उनके साथ अक्षर पटेल तथा रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं भारत ने टीम के बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी वजह से वैभव को पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

कप्तान ने क्या कहा

भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद कहा, "हमने कल इसी विकेट पर प्रैक्टिस किया था, लेकिन अभी ये कहना मुश्किल है कि पिच मैच के दौरान कैसी खेलेगी। हमारा इरादा अच्छा स्कोर बनाने का है। हम इस मुकाबले में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरे हैं। अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, जबकि टीम में दो तेज गेंदबाज भी शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "अब सब कुछ ठीक है। आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज हमारे लिए बीती बात है और उससे हमने कई अहम सीख ली हैं। अब हमारा पूरा ध्यान इंग्लैंड सीरीज पर है। हमें पता है कि इंग्लैंड किस तरह का क्रिकेट खेलता है और उनकी ताकत व कमजोरियों से भी हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में हमें एक रोमांचक और अच्छी सीरज़ की उम्मीद है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें