J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़! एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Ganderbal Encounter: अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (1 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
Ganderbal Encounter: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Ganderbal Encounter: भारतीय सेना ने बुधवार (1 अप्रैल) सुबह बताया कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार (31 मार्च) रातभर जारी रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने बताया कि सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि एंटी टेरर अभियान जारी है।


भारतीय सेना ने बताया, "यह सर्च ऑपरेशन मंगलवार रात को शुरू किया गया था। इसके बाद रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें आई। इस पर सुरक्षा बलों ने रणनीतिक रूप से घेराबंदी को फिर से व्यवस्थित किया।" सेना ने आगे बताया, "जवानों ने एक सोची-समझी रणनीति के साथ प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया।"

सेना ने अपने बयान में कहा, "31 मार्च 2026 की रात के दौरान चल रही रुक-रुक कर गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से फिर से व्यवस्थित किया गया। हमारे जवानों ने एक सोची-समझी जवाबी कार्रवाई के साथ प्रभावी ढंग से मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने और कई अन्य लोगों पर हमला करने के मामले में वांछित दो लोगों को पुलिस ने देर रात अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ नोडी और प्रेम शर्मा उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस टीमों पर कथित तौर पर गोलियां चलाई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोलियां लगीं।

ये भी पढ़ें- Census 2027: आज से भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, लोगों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, जानें- सभी डिटेल्स

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार रात मधु विहार में हुई चाकूबाजी की दो घटनाओं के 24 घंटे के भीतर हुई हैं। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, इलाके में करीब 15 मिनट के भीतर दो अलग-अलग घटनाएं हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।