देश में सोने की कीमत में 2 जुलाई को तेजी है। ज्यादातर शहरों में भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 140920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 140770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में कमजोरी और डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,986.07 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 140920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 129190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 129040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 140770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 144560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 140770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 129040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी है। 2 जुलाई की सुबह कीमत बढ़कर 240100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।