Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। शनिवार शाम से ही घाटी के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बांदीपोरा जिला के कुछ इलाकों में आए बर्फीले तूफान से करीब 100 घरों और अन्य इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा असर गुरेज और तुलैल इलाकों में देखा गया। सरकारी जानकारी के अनुसार, यह बर्फीला तूफान शुक्रवार शाम को शुरू हुआ और शनिवार सुबह तक चलता रहा।
