JNU Violence: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में रविवार (22 फरवरी) देर रात तनावपूर्ण स्थिति हो गई। एक विरोध मार्च के दौरान वामपंथी और दक्षिणपंथी रुझान वाले छात्र समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों समूहों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रों के अनुसार, कथित घटना रविवार देर रात करीब डेढ बजे हुई। इसमें छात्रों के बीच झड़प होने के बाद कथित पथराव में कई छात्र घायल हो गए। एक वायरल वीडियो में लेफ्ट-विंग के स्टूडेंट्स अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मेंबर्स पर कथित तौर पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं।
