कल का मौसम 21 मई: 16+ राज्यों में 40-50kmph स्पीड से आंधी-तूफान, IMD ने इन जगहों पर दिया थंडरस्क्वॉल और हैवी बारिश का अलर्ट

Kal ka Mausam: 21 मई को देश का मौसम दो हिस्सों में बंटा दिखेगा। कई राज्यों में 50kmph तक की आंधी, भारी बारिश और थंडरस्क्वॉल का खतरा रहेगा, जबकि यूपी, दिल्ली और पंजाब समेत कई इलाकों में भीषण लू और गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 20, 2026 पर 10:09 PM
Story continues below Advertisement
Kal ka Mausam : 21 मई को देश के कुछ राज्यों में हवा की रफ़्तार डराने वाली होगी।

Kal ka Mausam: देश के मौसम में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी और 'सीवियर हीटवेव' की आग में तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से पर आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा नाइट वेदर बुलेटिन में 21 मई के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई को देश के 16 से अधिक राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से धूलभरी आंधी-तूफान चलने की आशंका है। इसके साथ ही कई जगहों पर 'थंडरस्क्वाल' (खतरनाक अंधड़) और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राहत की बात यह है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके 26 मई तक केरल के तट पर टकराने की पूरी संभावना है।

IMD द्वारा जारी नाइट बुलेटिन के अनुसार, देश के अलग-अलग कोनों में कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ़ लाइन एक्टिव हैं। इसके चलते कल देश के आधे से अधिक हिस्से में आंधी-बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, जबकि बाकी बचे हिस्से झुलसाने वाली लू से बेहाल रहेंगे। आइए जानते हैं कल के मौसम का पूरा जिलावार और राज्यवार पूर्वानुमान:


इन राज्यों में आएगा खतरनाक बवंडर

21 मई को देश के कुछ राज्यों में हवा की रफ़्तार डराने वाली होगी। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि:

तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा: इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में 21 मई को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ़्तार से भीषण अंधड़ आने और बिजली कड़कने की पूरी आशंका है। हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड भी पकड़ सकते हैं।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मानसूनी सिस्टम के एक्टिव होने से कल कई राज्यों में मूसलाधार बारिश आफत बन सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में हैवी रेन का अलर्ट दिया है:

मुख्य प्रभावित इलाके: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, केरल (और माहे), दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के अलग-अलग क्षेत्रों में 21 मई को भारी बारिश होने के प्रबल आसार हैं।

16+ राज्यों में 40-50kmph की आंधी और बिजली का अलर्ट

21 मई को देश के एक बहुत बड़े हिस्से में धूलभरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है:

ये राज्य रहेंगे प्रभावित: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर के राज्य (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा)। इन सभी जगहों पर कल 40 से 50 किमी प्रति घंटे की निरंतर गति से आंधी चलेगी। वहीं, तटीय कर्नाटक में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी और असम-मेघालय में बिजली कड़कने की चेतावनी है।

दूसरी तरफ लू का महाटॉर्चर: यूपी, दिल्ली और पंजाब में Severe Heat Wave

जहां आधा देश आंधी-बारिश से रू-ब-रू होगा, वहीं उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की आग लोगों को झुलसाती रहेगी:

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और विदर्भ: इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 21 मई को भीषण लू का सबसे खतरनाक दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 21 मई को रातें भी बेहद गर्म (Warm Night) रहने वाली हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे चैन नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश: एमपी के कुछ हिस्सों में भी भीषण लू का प्रकोप रहेगा और यहां भी रात का मौसम गर्म और बेचैन करने वाला रहेगा।

यहां भी चलेगी सामान्य लू: बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 21 मई को लू का असर बना रहेगा। इसके अलावा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में उमस भरी गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाएगी।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 21 मई का पूरे देश का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

mau chart

समुद्र में जाने पर पाबंदी, मछुआरों को चेतावनी

अरब सागर: दक्षिण सोमालिया तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी/घंटा) की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी, कॉमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे (झोंके 60 किमी/घंटा) की स्पीड से खराब मौसम रहेगा। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।