कल का मौसम: 14 सितंबर को गुजरात में मूसलाधार बारिश का तांडव! दिल्ली-NCR से राजस्थान-MP इन 15 राज्यों में भी आफत की बारिश
IMD Weather Update: 14 सितंबर को पश्चिमी भारत का गुजरात राज्य मौसमी आफत का मुख्य केंद्र रहने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य में कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और कड़कने की भी आशंका जताई गई है
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है
IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में जहां भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है, वहीं उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लेकर मध्य भारत के मध्य प्रदेश तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि तटीय क्षेत्रों और समुद्र में तेज हवाओं का प्रकोप बना रहेगा।
गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
14 सितंबर को पश्चिमी भारत का गुजरात राज्य मौसमी आफत का मुख्य केंद्र रहने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य में कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और कड़कने की भी आशंका जताई गई है।
दिल्ली-NCR, पंजाब, राजस्थान और MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात के अलावा देश के दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी जलभराव और मूसलाधार पानी बरसने के आसार हैं।
इसी तरह पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश तथा असम व मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और केरल व माहे के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में धरातल पर तेज सतही हवाएं भी चलेंगी।
दिल्ली-NCR, बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में बिजली कड़कने और आंधी का अनुमान
देश के विस्तृत भूभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ थंडरस्टॉर्म का असर देखा जाएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, झारखंड, केरल व माहे, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटे की गति से आंधी चलने का अलर्ट है।
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।
समुद्र में स्थिति चिंताजनक: गुजरात और महाराष्ट्र तटों पर मछुआरों के लिए अलर्ट
तटीय इलाकों और समंदर में चक्रवाती हवाओं के जोर के कारण स्थितियां खतरनाक बनी रहेंगी। सोमालिया तट के साथ और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लगे गुजरात तट और पूर्व-मध्य अरब सागर से लगे उत्तरी महाराष्ट्र तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी मौसम बना रहेगा, जहां हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। खराब मौसम को देखते हुए समुद्र में जाने वाले मछुआरों को विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।