Rajguru Dwaraknath Guru ji: डीके शिवकुमार के एस्ट्रोलॉजर राजगुरु द्वारकानाथ कौन हैं, D Day पर इन्होंने कैसी पूजा की?

DK Shivakumar Astrologer: कर्नाटक के सियासी गलियारों में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है कि डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। इस पर ज्योतिषी द्वारकानाथ ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए डीके शिवकुमार को 4 और 5 जून की तारीखें दी हैं

अपडेटेड May 29, 2026 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
DK के मुख्यमंत्री बनने के दावे के साथ गुरु जी ने एक ऐसा दावा भी किया है जो कर्नाटक बीजेपी की नींद उड़ा सकता है!

Astrologer Rajguru Dwaraknath ji: कर्नाटक की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के निजी ज्योतिषी राजगुरु द्वारकानाथ गुरु जी का एक बड़ा बयान चर्चा में है। गुरु जी ने दावा किया है कि डीके शिवकुमार एक न एक दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। सबसे दिलचप्स बात ये है कि ये बात उन्होंने तब भी कही थी जब शिवकुमार पहली बार मंत्री बने थे।

सीएनएन-न्यूज18 से खास बातचीत में राजगुरु द्वारकानाथ ने न सिर्फ शिवकुमार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की, बल्कि दिल्ली में चली हाई-प्रोफाइल बैठकों के दौरान पर्दे के पीछे की कहानी भी शेयर की।

'D-Day' पर दिल्ली में चल रहा था मंथन, श्रृंगेरी में हो रही थी विशेष पूजा


जब कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कड़ा मंथन कर रहा था, तब बेंगलुरु और दिल्ली से दूर डीके शिवकुमार के लिए एक खास जगह पर खास पूजा की जा रही थी। राजगुरु द्वारकानाथ गुरु जी ने बताया कि जब दिल्ली में अंतिम फैसला लिया जा रहा था और उसके बाद जब शिवकुमार ने उन्हें फोन किया, तब वह उनके लिए श्रृंगेरी में विशेष पूजा और प्रार्थना कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार को बेहद धार्मिक माना जाता है और वे किसी भी बड़े राजनीतिक फैसले या संकट के समय गुरु जी की सलाह जरूर लेते हैं।

शपथ ग्रहण के लिए दी 4 और 5 जून की तारीख!

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है कि डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। इस पर ज्योतिषी द्वारकानाथ ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए डीके शिवकुमार को 4 और 5 जून की तारीखें दी हैं। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से इन तारीखों को उनके लिए बेहद शुभ और फलदायी माना जा रहा है।

'लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे डीके'

राजगुरु द्वारकानाथ का दावा है कि डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना पूरी तरह तय है। उन्होंने कहा, 'जब वह अपने जीवन में पहली बार मंत्री बनने जा रहे थे, मैंने उन्हें तभी बता दिया था कि एक दिन वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जरूर बैठेंगे'।

इसके साथ ही उन्होंने आगे की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि डीके शिवकुमार सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बनेंगे, बल्कि वे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करेंगे और उनका कार्यकाल बेहद मजबूत रहेगा।

कौन हैं राजगुरु द्वारकानाथ गुरु जी?

कर्नाटक के राजनीतिक और व्यापारिक घरानों में राजगुरु द्वारकानाथ गुरु जी एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें डीके शिवकुमार का सबसे बड़ा मार्गदर्शक और संकटमोचक माना जाता है। चाहे चुनाव में टिकट का बंटवारा हो, नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त हो या फिर जेल से आने के बाद की विशेष पूजा, डीके शिवकुमार हमेशा गुरु जी के बताए रास्ते और समय का पालन करते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा रहती है कि शिवकुमार की रणनीतियों के पीछे गुरु जी के ज्योतिषीय परामर्श का एक बड़ा हाथ होता है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली के सियासी समीकरणों और गुरु जी की इस महा-भविष्यवाणी के बीच कर्नाटक की राजनीति आगे क्या मोड़ लेती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।