Get App

सिद्धारमैया को CM की कुर्सी से हटाने जा रही है कांग्रेस हाईकमान? खड़गे के बयान से कर्नाटक में सियासी हलचल तेज

Karnataka News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अक्टूबर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "यह फैसला पूरी तरह हाईकमान के हाथ में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान के दिमाग में क्या चल रहा है। फैसला लेना उनका अधिकार है, लेकिन बेवजह किसी को इस मुद्दे को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 5:14 PM
सिद्धारमैया को CM की कुर्सी से हटाने जा रही है कांग्रेस हाईकमान? खड़गे के बयान से कर्नाटक में सियासी हलचल तेज
दक्षिण भारत के राज्य, कर्नाटक में इस समय सियासी हलचल तेज हो गई है।

Karnataka News : दक्षिण भारत के सबसे बड़े सूबों में से एक, कर्नाटक में इस समय सियासी हलचल तेज हो गई है। ये सियासी हलचल इसलिए उठ रही है कि क्योंकि राज्य में सीएम का चेहरा बदलने की अटकले चल रही हैं। वहीं कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेतृत्व बदलने की खबरों को पूरी तरह खारिज तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने इस पर सीधे कुछ भी कहने के बजाय मामला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया। ये बयान उस वक्त आया जब रणदीप सुरजेवाला के बेंगलुरु दौरे के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान से बढ़ी हलचल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अक्टूबर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "यह फैसला पूरी तरह हाईकमान के हाथ में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान के दिमाग में क्या चल रहा है। फैसला लेना उनका अधिकार है, लेकिन बेवजह किसी को इस मुद्दे को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए।" रविवार को कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को आने वाले दो-तीन महीनों में राज्य के मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

राज्य में  मची है सियासी हलचल!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें