अफेयर छिपाने के लिए पति और बच्चों को मारना चाहती थी महिला, खाने में मिलाई नींद की गोलियां, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक, चैत्रा का किसी और के साथ अवैध संबंध था और वह इस बात को छुपाए रखना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी शिवू की मदद से खाने में नींद की गोलियां मिलानी शुरू कर दीं ताकि परिवार को बेहोश कर सके। जब पति गजेंद्र को शक हुआ, तो उसने बेलूर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चैत्रा को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 9:26 PM
Story continues below Advertisement
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बीच कर्नाटक से एक वैसा ही मामला सामने आया है।

Karnataka Woman  : राजा रघुवंशी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासे के बीच कर्नाटक से एक वैसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति और परिवार को मारने की साजिश रची। ये मामला कर्नाटक के हसन जिले का है। यहां रहने वाली 33 साल की चैत्रा को अपने पति और ससुराल वालों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर ज़हर देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चैत्रा और गजेंद्र की शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे हैं।

पुलिस के मुताबिक, चैत्रा का किसी और के साथ अवैध संबंध था और वह इस बात को छुपाए रखना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी शिवू की मदद से खाने में नींद की गोलियां मिलानी शुरू कर दीं ताकि परिवार को बेहोश कर सके। जब पति गजेंद्र को शक हुआ, तो उसने बेलूर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चैत्रा को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति से अनबन के बाद महिला ने रची साजिश


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन सालों में चैत्रा और उसके पति गजेंद्र के बीच रिश्ते बिगड़ते गए और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी दौरान चैत्रा का एक व्यक्ति, पुनीत से कथित तौर पर संबंध बन गया। जब गजेंद्र को इस बारे में पता चला तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दी और उन्होंने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, चैत्रा ने बाद में बेलूर निवासी शिवू नाम के युवक के साथ दूसरा संबंध शुरू कर लिया। उसे डर था कि उसके पति को इस नए रिश्ते का भी पता चल जाएगा, इसलिए उसने शिवू के साथ मिलकर अपने पति और ससुरालवालों को नींद की गोलियां देकर ज़हर देने की योजना बनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चैत्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चैत्रा केस की तुलना राजा रघुवंशी हत्याकांड से की जा रही

बता दें कि हासन जिले में पति और ससुरालवालों को नींद की गोलियां खिलाकर जहर देने की साजिश रचने वाली महिला चैत्रा के मामले की तुलना अब इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से की जा रही है। इस मामले में, इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम मेघालय में हनीमून पर गए थे। लेकिन 23 मई को दोनों लापता हो गए और कुछ दिन बाद राजा का शव वेई सॉडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला। पुलिस ने इस मामले में सोनम ने उसके प्रेमी राज कुशवाह को गिरफ्तार किया है। सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उसने राज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और गवाहों के बयान पुलिस की थ्योरी को मजबूत करते हैं। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक संदिग्ध अभी भी फरार है। सोनम के परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया है और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।